रोहित यादव की रिपोर्ट :-
कवर्धा | राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 के अवसर पर आचार्य पंथ गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आचार्य पंथ गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग,
Ccost और NCSTC के संयुक्त तत्वावधान में 19 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक राष्ट्रीय गणित दिवस-2024 के अवसर पर एक भव्य त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गणित के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और रुचि उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत 19 दिसम्बर को माँ सरस्वती के पूजा अर्चना से संपन्न हुई जिसमे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा, विभागाध्यक्ष जय कुमार मेहरा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे| जिसमे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा ने अपने सम्बोधन में गणित के महत्व को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
साथ ही मैथ्स मेंटल चैलेंज (क्विज) और स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गणित के विषय पर अपने ज्ञान और विचारों का प्रदर्शन किया। मैथ्स मेंटल चैलेंज (क्विज) प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर में प्रथम स्थान दीनबंधु देवांगन, द्वितीय स्थान रोशनी चंद्रवंशी एवं तृतीय स्थान सात्विक एवम वैल्गन ने प्राप्त किया|
स्कूल स्तर में प्रथम स्थान नवीन, द्वितीय स्थान किसलय एवं तृतीय स्थान राज झारिया ने प्राप्त किया| स्पीच प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर में प्रथम स्थान मोहसिना ,द्वितीय स्थान ओमप्रकाश एवं काम्या तृतीय स्थान अतुल,ललिता ने प्राप्त किया| स्कूल स्तर में प्रथम स्थान राज झारिया ने प्राप्त किया |
अगले दिन, 20 दिसम्बर को मॉडल प्रतियोगिता और डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने गणित के अनुप्रयोगों और इसके महत्व पर अपने विचार रखे। मॉडल प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर में प्रथम स्थान मोहसिन बेग, लखन एवं सूरज , द्वितीय स्थान वंदना एवं तृतीय स्थान ज़ेबा सेखानी ने प्राप्त किया|
स्कूल स्तर में प्रथम स्थान बमलेश्वरी ने प्राप्त किया| डिबेट प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर में प्रथम स्थान विश्वनाथ ,द्वितीय स्थान ज़ेबा सेखानी, तृतीय स्थान प्रेमनारायण ने प्राप्त किया| स्कूल स्तर में प्रथम स्थान लोमेश ,द्वितीय स्थान अंश अग्रवाल, तृतीय स्थान मृदुल वैष्णव ने प्राप्त किया |
कार्यक्रम का समापन 21 दिसम्बर को हुआ, इस दिन पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर में प्रथम स्थान रिया देवांगन , द्वितीय स्थान चाँद यादव एवं तृतीय स्थान ज़ेबा सेखानी ने प्राप्त किया |रंगोली प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर में प्रथम स्थान पिंकी ,नैना, सीता ,द्वितीय स्थान पूर्णिमा ,वंदना, सुमन तृतीय स्थान मोनिका, डेलिना ने प्राप्त किया| स्कूल स्तर में प्रथम स्थान धर्मेश्वरी ,हेमरानी ,रिया ,प्रतिज्ञा, प्रतिरना, मानवी ने प्राप्त किया |
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय V.Y.T. PG कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार तिवारी और J.L.N. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सु शैल कुमारी शर्मा ने गणित के महत्व पर अपने व्याख्यान दिए। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को गणित के जीवन में महत्व, इसके उपयोग और भविष्य में इसके योगदान पर विस्तृत चर्चा की।
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव एवम् जनभागीदारी सदस्य अजय ठाकुर सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण इस आयोजन में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा ने संरक्षण प्रदान किया, साथ ही जय कुमार मेहरा, विभागाध्यक्ष गणित विभाग ने कार्यक्रम की कुशलतापूर्वक संचालन और मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित विभाग के शिक्षकों विक्रम चंद्रवंशी, सु तनु खत्री, किरण देवांगन और भौतिक शास्त्र विभाग के शिक्षक हेमंत शर्मा का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा।



