दुर्ग| नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार और 60 नए पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी 1 मार्च को सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर में समारोह का आयोजन करेंगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि सासंद विजय बघेल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होगा।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सासंद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, शहर विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, डोमनलाल कोसेवाड़ा, रिकेश सेन, और ईश्वर साहू, पूर्व चेयरमेन छग राज्य हाउसिंग बोर्ड भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, और पूर्व स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 और 8 निर्दलीय पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढाबाले, संजय ठाकुर, रेवा राम मनु, धर्मेंद्र मिश्रा और एसके केलवानी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद, नगर निगम की नई टीम सरकार के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए कार्य करेगी।



