विकास भुवाल की रिपोर्ट :-
बेमेतरा | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल 8 मार्च 2025 को प्रातः 11 बजे से वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बेमेतरा शहर के भारत रत्ना पैलेस में आयोजित होगा ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री चंद्रवेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम मे विविध गतिविधियों के साथ- साथ महिला सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा
| नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर महिला स्वच्छग्राही समूह एव प्रेरक, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन को भी सम्मानित भी किया जाएगा ।



