सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर की दूरी पर घनघोर जंगल में स्थित ग्राम गट्टाकाल में समाज कल्याण विभाग के टीम द्वारा चुनौतियों का सामना करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने के उद्देश्य से शासकीय वाहन से मोहंदी पहुंचकर वहां से लगभग नौ से दस किलोमीटर पहाड़ी रास्तों से पैदल चलकर गट्टाकाल पहुंचने में सफलता हासिल किया गया।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि गट्टाकाल के 317 हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणपुर का अबुझमाड़ क्षेत्र अपने रहस्यांे के लिए विख्यात है।
घनघोर जंगल, उचे पहाड,़ पथरीला रास्ते और माओवाद के वजह से यह क्षेत्र अभी तक पूरी दूनिया से अलग रहा राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहंुंचने में विराम लगा हुआ था।
अब विष्णुदेव साय की सरकार की अति महत्वांकाक्षी योजना नियद नेलानार योजना के तहत् समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वृद्ध एवं दिव्यांगजन, विधवा परित्यक्ता आदि निराश्रित हितग्राहियों के घर घर तक पहंुच कर शासन की योजनाओं से लाभान्व्ति की जा रही है।
नियद नेलानार के तहत् खोले गए सभी नवीन कैम्पो के अंतर्गत आने वाले सभी 19 ग्रामों का बेसलाईन सर्वे कर हितग्राहियों का चिन्हांकित किये जाने के फलस्वरूप वृद्धजन 211, विधवा बहनें 77 व दिव्यांगजन 17 इस प्रकार 317 हितग्राहियों को सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही 32 दिव्यांगजनांे का उनके घर पर जा कर यूडीआईडी कार्ड बनाया गया।
इसी तारत्मय में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार कुतुल कैम्प के बेसलाईन सर्वे के पहले पड़ाव में 05 अपै्रल को समाज कल्याण विभाग की टीम में ग्राम गटटाकाल का चुनौति पूर्ण सर्वे किया।
समाज कल्याण की टीम ग्राम मोहंदी से लगभग 8 किमी का सफर 3 घंटे में पूर्ण कर ग्राम गटटाकाल के 49 हितग्राहियों को पेंशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें 12 नवीन हितग्राहियों का पेंशन स्वीकृत कर और 6 हितग्राहियों को सहायक उपकरण (वहीलचेयर, बैशाखी, वृद्ध छड़ी) प्रदान किया गया।
ग्राम मोहंदी के वरिष्ठ नागरिक सोनूराम पिछले 35 बरसों से दिव्यांग है, आज व्हीलचेयर मिलने से पहली बार वह अपने घर की चौखट को पार किया। व्हीलचेयर मिलने से वह बहुत खुश है। सोनूराम ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस सर्वे कार्य में उपसंचालक वैशाली मरडवार, जनपद सीईओ ओरछा लोकेश्वर चर्तुवेदी, सरपंच कुतुल राजू एवं समाज कल्याण की टीम विजय चौधरी, रविन्द्र साहू, जगदीश नाग, पितांबर देवांगन और मुकेश उसेण्डी शामिल थे।



