बेमेतरा | कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक ले कर बैठक लेकर सुशासन तिहार -2025 में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की समीक्षा की । बैठक में अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी सहित जिले के सभी एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर ने वारी-वारी से जिला अधिकारियों प्राप्त आवेदनों और निराकरण की जानकारी ली । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें ।
किसी दूसरे विभाग के आवेदन किसी अन्य विभाग को आगये हो तो तत्काल संबंधित विभाग को भेज दें । इसमें किसी प्रकार की ऑनलाइन दिक्कत हो तो जिला सूचना अधिकारी ( डी आई ओ) से संपर्क कर लें ।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आवेदनों के निराकरण पर फोकस करें । आगामी माह 5 मई से 31 मई 2025 तक होने वाले समाधान शिविर भी अच्छे ढंग सम्पन्न करें ।
इन शिविरों में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों की संबंधित लोगों को किए गए निराकरण की जानकारी भी दी जायेगी । इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस इसके लिए समय रहते तैयारी कर ली जाए।



