नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली – मुंगेली जिला के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ग्राम- बांकी में पढ़ने वाली दीप्ति साहू पिता होरी लाल साहू ने 10वीं की परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार व पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
दीप्ति साहू के मेहनत और लगन का ही परिणाम है के वो परीक्षा में इतने अच्छे नंबरों से पास हुई। शिक्षा में उसकी रुचि और मेहनत को देख कर परिवार वाले भी बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
और साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है।
बिटिया के कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति लगन को देखते हुए गांव वाले भी उसे शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है।



