सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
फिर से एक बार तेज रफ्तार का कहर नारायणपुर के प्रवेश ग्राम गुरिया में रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बछिया को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उक्त गाय की मृत्यु हो गई।
प्रात: आस पास के ग्रामीणों ने देखा और नाराज होकर प्रशासन से अपील की है कि, जिले में संचालित माइंस की ट्रकों के चालकों को निर्देशित करें कि, अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन ना चलाएं वर्तमान समय में नारायणपुर जिला ग्रामीण क्षेत्र में में आता है|
यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आम जनता और पशुओं को हाईवे की तरह चलने का अनुभव नहीं है। जीव जन्तु भी इस व्यवहार से अपने आपको अभी पूरी तरह ढाल नहीं पाए हैं।
जिससे प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति अथवा पशु दुर्घटना का शिकार हो जाता है। पिछले कई दिनों से लगातार तेज रफ्तार ट्रकों का सड़क पर कहर देखा जा रहा है। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होती।



