नागेश साहू की रिपोर्ट:-
मुंगेली – प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा सुशासन त्यौहार मनाया जा रहा है जिसके समाधान शिविर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी मुंगेली जिले के दौरा में आए हुए है जिसमें युवा नेता अनुराग सिंह ने किसान भाइयों के समस्याओं से अवगत कराते हुए दुल्लीपार डायवर्सन से मानपुर केनाल के बीच अधूरे पड़े नहर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए आवेदन दिया गया।
इस कार्य की स्वीकृति सन् 1992 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी वी नरसिम्हा राव जी के द्वारा किया गया था। जिसमें विगत 2 वर्षों से पानी आना बंद हो गया है जिससे कि किसानों को पानी की बहुत किल्लत हो रही है। कृषक मित्र अनुराग सिंह ने इस बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी से व्यापक चर्चा कर समस्याओं से अवगत कराया एवं जल्द ही निराकरण करने निवेदन किया।



