कमलेश सिंह की रिपोर्ट :-
कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है।
इसके तहत पंडरिया अनुविभाग अंतर्गत ग्राम नवागांव टिकैट निवासी नव्या की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त चंद्राकर धुर्वे को, ग्राम नवागांव टिकैट निवासी देवांश की डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त चंदन को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।



