राजनांदगांव:- विगत दिनों राजनांदगांव, बालोद, कंाकेर की ग्रामीण सामाजिक अंकेक्षक ग्रुप (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) ने अपनी महत्वपूर्ण माँग और समस्याओं को लेकर छ.ग. के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन से विशेष मुलाकात की।
ज्ञात हो कि (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)एक सामाजिक अंकेक्षक इकाई है जो 2017 से प्रशिक्षण लेकर लगातार महात्मागाँधी नरेगा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओंं का पंचायत स्तर पर सामाजिक अंकेक्षण करती है।
वर्तमान में छ.ग. सामाजिक अंकेक्षण इकाई (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा 6/०6/2025 को आदेश जारी किया गया है कि, अब 40 वर्ष से अधिक उम्र के (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)सोशल आडिट नहीं कर सकते।
विभाग द्वारा अचानक ऐसा आदेश जारी होने से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य कर रहे (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)बहुत व्यथित और चिंतित है तथा उम्र का बंधन होने से वे अब काम कैसे करेंगे चूंकि उन लोगों के पास आय व रोजगार का अतिरिक्त जरिया नहीं है। प्रशिक्षित (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)का कहना है कि यदि प्रशिक्षण के दौरान यह बता दिया जाता कि 40 वर्ष उम्र होने के बाद काम नहीं करना है |
तो कोई प्रशिक्षण भी नहीं लेते रोजगार के लिए कोई दूसरा विकल्प चुनते। सोशल आडिट के लिए अचानक उम्र बंधन संबंधि आदेश के कारण उन लोगों का भविष्य अधर में है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात के दौरान सामाजिक अंकेक्षक दल की महिलाओं ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)द्वारा उम्र बंधन से संबंधित आदेश को तत्काल वापस लिया जाए तथा 40 से अधिक उम्र के (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) को भी सामाजिक अंकेक्षण कार्य कीअनुमति शीघ्र प्रदान किया जाए। ताकि उन लोगों के बीच रोजी रोटी और परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न ना हो। यदि आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो छ.ग. में सामाजिक अंकेक्षण करने वाले सैंक ड़ो (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) बेरोजगार हो जायेगें।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)छ.ग. शासन ने मुलाकात के दौरान सामाजिक अंकेक्षण दल को आश्वस्त किया कि वे तत्काल छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई(पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करेगें। इस अवसर पर राजनांदगांव से कमलेश्वरी साहू, कुसुम साहू, छाया बोरकर,
निर्मला साहू, चमेली साहू, ममता साहू, सुजाता साहू, शीला यादव, निर्मला टेम्बूलकर, बिमला बघेल, रेखा वर्मा,सीमा साहू,पावित्री एवं बालोद जिले से रागिनी साहू, मालती ठाकुर, दिलेश्वरी,रेखा सोरी,बसंता, सुशिमा, मीरा, तारिणी, तथा कांकेर जिला से संगीता लाटिया, द्रोपती फलेन्द्र, चंंद्रिका सिन्हा, ओमिला सहित बड़ी संख्या में (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) उपस्थित थे।



