सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जिला मुख्यालय, सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किये जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 जून को तहसील ऑफिस के सामने भाजपा व ईडी का पुतला दहन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की कठपुतली बनकर रही गई है। उनके इशारे पर ही सुकमा के राजीव भवन को अटैच किया गया है जिसके विरोध मे भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
आगे रवि देवांगन ने कहा कि कांग्रेस को बदनाम करने की नियत से प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर सुकमा के राजीव भवन में छापेमार कार्यवाही कर परेशान किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। भाजपा सरकार राजनीति दुर्भावनावश यह कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस इससे डरने वाले नहीं है और न्याय की लड़ाई के लिए हर संघर्ष स्वीकार करती है।
केन्द्र की तानाशाह मोदी व प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझकर कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने उन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसका हम कांग्रेसजन कड़ा विरोध करते है। पुतला दहन कार्यक्रम मे बिसेल नाग – अध्यक्ष जिला कांग्रेस, रघु मानिकपुरी – अध्यक्ष शहर कांग्रेस, शेख तौहीद अहमद – महासचिव जिला कांग्रेस, वेदबती पात्र – महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस रशीला कश्यप- अध्यक्ष महिला कांग्रेस, बोधन देवांगन – अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,विजय सलाम – अध्यक्ष एन एस यू आई, प्रमोद नैलवाल- पूर्व उपाध्यक्ष नपा. नारायणपुर पंडी राम वड्डे- पूर्व अध्यक्ष जनपद नारायणपुर, गजा पटेल – पूर्व एल्डरमैन रमेश ध्रुव कांग्रेस सदस्य, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!



