सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के समीप एक भव्य प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मिट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को मोदी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से अवगत कराना है।विगत 11 वर्षो के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण,मेक इन इंडिया जैसे महत्वपूर्ण निर्णयो से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई है जिसे प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है।
इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व आमजन की उत्साहजनक भागीदारी रही। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने जनसेवा और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, पीएम किसान योजना जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी मदद पहुंचाने का काम किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल ने देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार की मजबूती का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद और सीमा सुरक्षा के मोर्चे पर साहसिक निर्णय लिए हैं, जिससे देशवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य गौतम गोलछा ने विकसित भारत की संकल्पना को साझा करते हुए कहा कि विकास अब महज नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत है।
डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने युवाओं को अवसर दिए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा आने वाले समय में भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए देश को समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर रहेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मंडावी,जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री द्वय संजय नंदी, संदीप झा, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर एवं प्रमुख भाजपा कार्यकर्तागण सुदीप झा, कमलजीत आहूजा, जैकी कश्यप, मोहम्मद फिरोज खान, अख्तर अली,बिंदेश महावीर, अभिषेक झा, उज्जवल सोनी, बिंदेश पात्र ,साधन भद्र,आदिल खां,विशु दत्ता,निलेश बघेल,राम दुलार बघेल,बोधनारायण सहित नगर के प्रबुद्धजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



