गुंडरदेही |गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद गृह नगर अर्जुंदा एवं गुंडरदेही ब्लॉक के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ीयों के साथ कलेक्टर महोदया दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य भेंट कर विधायक ने कलेक्टर को बच्चों के खेल की उपलब्धियां के बारे में बताएं कि राष्ट्रीय स्तर तक बच्चे भाग लेकर पदक प्राप्त कर बालोद जिला का नाम रोशन कर रहे हैं।
पिछले वर्ष जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग स्कूल लेवल प्रतियोगिता अर्जुंदा में कराया गया था और इस बार जिला स्तरीय 01 अगस्त एवं संभाग स्तरीय आयोजन 05 अगस्त को अर्जुन्दा मे होना हैं।बच्चों के पास अभ्यास के लिए कोई स्थाई जगह न होने से बच्चों को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत किया।
विधायक जी का कलेक्टर महोदया जी से सार्थक वार्ता हुई और उन्होंने आश्वासन दिए।



