यादराम साहू की रिपोर्ट :-
गुंडरदेही (बालोद): आज दिनांक 29-06-2025 को शक्ति केंद्र बोरतरा में बूथ क्रमांक 204, 199 एवं 205 के कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में “मन की बात” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सभी उपस्थित श्रोताओं ने ध्यानपूर्वक सुना और उसमें व्यक्त विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।
इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण:
- प्रभारी: रामसहाय साहू
- सह प्रभारी: दिनेश्वरी सिंह
- संयोजक: भागुराम सिंह
- सह संयोजक: प्रमोद सिंह (युवा मोर्चा मंत्री)
- साहिल सेन
- जीवनलाल साहू
- टोमन लाल बनपेला
- योगेश साहू
- चुनेश्वर साहू
- जीवनलाल हिरवानी
- बालचरण साहू
- मंजू यादव
- सीमा यादव
- ज्योति सिन्हा
- तारकेरा सिन्हा (उप सरपंच)
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। सभी ने राष्ट्रहित में जनसंवाद और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।



