नारायणपुर | सेनानी 53वी वाहिनी संजय कुमार के मार्गदर्शन में 28 जून 2025 को वाहिनी की अग्रिम सी०ओ०बी० कस्तूरेटा में स्थानीय लोगों में जागरूकता एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत वेटनरी शिविर लगाया गया।
उक्त कार्यक्रम में वाहिनी की तरफ से स्थानीय लोगो के पालतू जानवरों और पक्षियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर उपचार किया गया। उपचार के दौरान Cattle-21, बकरी-09, मुर्गी-66 एवं-03 कुल 99 जानवरों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार प्रदान किया गया।
उपचार करने के साथ साथ स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाईयां जैसे कृमिनाशक, मिनरल मिक्सर तथा मल्टीविटामिन आदि दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में 53वी वाहिनी के सेनानी, द्वितीय कमान (बैट) के०डी० शर्मा, डॉ० सुप्रदीप रेडडी एवं सहायक सेनानी (जीडी) ताशी सामन्ला मौजुद रहे।
सेनानी 53वी वाहिनी संजय कुमार ने ग्रामीण को आश्वासन दिया कि समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन करते रहेगें, ताकि आप लोगो के पशुओं की बिमारियों का उपचार हो सके। सभी ग्रामीणों ने 53वी वाहिनी की इस पहल के लिए धन्यवाद किया ।



