शहर के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर महीनों से गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के खिलाफ आज NSUI ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
गड्ढों में कमल का फूल और बेशरम का पौधा लगाकर विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष विजय सलाम का कहना है कि जब शासन-प्रशासन को गड्ढे नहीं दिखते, तो शायद इन प्रतीकों के माध्यम से उनकी आंखें खुलें और इन गड्ढों की मरम्मत हो सके आने वाले सात दिनों। के भीतर अगर इन गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई तो छात्र संगठन पैसे चंदे करके इस रोड की मरम्मत करवाएगी ।
गड्ढे अब सिर्फ सड़क की खराब स्थिति नहीं, बल्कि व्यवस्था की गहराई तक फैले भ्रष्टाचार और उपेक्षा का प्रतीक बन चुके हैं। कमल का फूल यह दिखाने के लिए लगाया गया कि सरकार की नजर यहां भी पड़े, और बेशरम का पौधा यह जताने के लिए कि कितनी बेशर्मी से जिम्मेदार लोग चुप बैठे हैं। छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
नारायणपुर कोंडागांव रोड में एन एच 130 डी नेशनल हाईवे का काम चालू है पर ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए पूरे रोड को खोद कर ऊपर से मुरूम मिट्टी डाल कर रोड को छोड़ दिया है जो कि अब बारिश में यह रोड कीचड़ में तब्दील हो चुकी है जिससे मुख्य मार्ग से लोगों का आना जाना पूरी तरह से अस्त वस्त हो चुका है|
और रोजाना इस मार्ग पर माइंस की गाड़ियां एवं बसे दुर्घनाओं से ग्रस्त हो रही है इव छोटी गाड़ियां का चलना मुश्किल हो चुका है । इसी बीच शिक्षा शत्र चालू होने से आस पास के गांव से कॉलेज एवं स्कूल की पढ़ाई करने आने वाले बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए आज एन एस यू आई ने एक अनोखा प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से एन एस यू के प्रदेश महासचिव जय वट्टी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन,पूर्व एन एस यू आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा, खिलेंद्र शोरी,राहुल मांडवी,तरुण , भीष्मा,किसलय देवांगन कृष्णा देवांगन प्रकाश देवांगन ,अदनान खान राहुल नाग एवं एन एस यू आई के कार्यकर्ता उपस्थित थे



