अमित दुबे की रिपोर्ट :-
शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला रतनपुर में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दो महत्वपूर्ण अवसर एक साथ मनाए गए — छात्रों को गणवेश वितरण एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बी.के. पाण्डेय के सेवानिवृत्ति समारोह के साथ-साथ पदोन्नत होकर अन्य संस्था में स्थानांतरित हुए शिक्षक परमेश्वर पटेल को विदाई दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत गणवेश वितरण से हुई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क गणवेश प्रदान किए गए। इसके बाद सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक बी.के. पाण्डेय और स्थानांतरित शिक्षक परमेश्वर पटेल को सम्मानित करने हेतु विशेष विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों शिक्षकों को श्रीफल एवं साल भेंटकर विद्यालय परिवार एवं अतिथियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 05 रतनपुर के पार्षद मनोज पाटले, वरिष्ठ नागरिक संघ रतनपुर के अध्यक्ष किशनलाल तंबोली, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका रतनपुर श्री कन्हैया यादव, प्राचार्य शहीद नूतन सोनी शा.उ.मा. विद्यालय रतनपुर के.एल. फरवी, पवन पाठक, दीपक ठाकुर, अनिल चंदेल, मोनू ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, छात्रगण एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधान पाठक सीमा मरावी, शिक्षक मनीष पांडे, अनवर खान, अजय गुप्ता, भृत्य ममता भोंसले एवं सफाई कर्मी एम. कोशले सहित पूरे विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बी.के. पाण्डेय एवं परमेश्वर पटेल के शैक्षिक योगदान और छात्रों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भावनाओं से भरा यह समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।



