
रतनपुर से संवाददाता ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट —
रतनपुर | रतनपुर मां महामाया मंदिर रोड पर हो रहा बहुत ही लापरवाही पूर्वक नाली का निर्माण एवं लोगों की जान से खिलवाड़ बहुत दिनों से महामाया रोड पर नाली बनाने का काम चल रहा और गड्ढा खोदा गया और नाली बनाया परंतु नाली की बगल में बड़ा-बड़ा गड्ढा को छोड़ दिया गया जो की महामाया रोड से एकदम लगी हुई है आने जाने वाले यात्रियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी भनक नगर पालिका एवं प्रशासन को नहीं।रोड के किनारे बहुत ही लंबे-लंबे छड़ नाली के ऊपर निकला हुआ नजर आ रहा है |


अगर कोई दर्शनार्थी उसे गद्दे पर गिरता है तो निश्चित ही उसे बहुत ही गंभीर चोट आने की संभावना है एवं किसी की जान भी जा सकती है क्योंकि नाली के ऊपर लंबा लंबा छड़ को ऐसे ही खुला छोड़ दिया गया है जिससे कोई साइकिल वाला या कोई मोटरसाइकिल वाला गिरता है तो वह निश्चित ही उसकी मृत्यु एवं घायल होने की बहुत ही ज्यादा संभावना है क्योंकि महामाया रोड में प्रतिदिन बहुत सारे श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं जिस कारण वहां रोड पर भीड़ लगी रहती है और आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
और साइड में गड्ढा एवं लंबे-लंबे छानी करने के कारण किसी अप्रिय घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है जिसे नगरपालिका एवं प्रशासन की नजर अभी तक नहीं पड़ी है जबकि यह नगर पालिका से कुछ ही दूरी पर नाली का निर्माण हो रहा है और जो भी ठेकेदार वह बहुत ही लापरवाही पूर्वक नाली का निर्माण कराया जा रहे हैं और नहीं कोई साइन बोर्ड का इस्तेमाल कर रहा है जिससे वार्ड एवं नगर में आक्रोश है और नगर की युवाओं द्वारा इसकी शिकायत करने की तैयारी भी चल रही है|
रतनपुर की जनता में बहुत ही आक्रोश नाली बनाने में जो भी ठेकेदार नाली का निर्माण कर रहा है उसके खिलाफ तहसील कार्यालय नगर पालिका एवं कलेक्टर से शिकायत करने की मांग चल रही है|



