याद राम साहू की रिपोर्ट ;-
ग्राम पंचायत कोसागांेदी, अरकार, देवकोट, भोथली और कंवर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्य , प्रधानमंत्री आवास, महिला समुह की उत्पादक समुह का गठन और आजिविका मिशन के तहत गतिविधियो के बारे में ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार से जानकारी प्राप्त कर आवास हितग्राहियो के बन रहे आवासो का निरीक्षण किया गया साथ ही संबंधित हितग्राहियो से चर्चा की गई ।

हितग्राहियो को आवास जल्द पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुरूर द्वारा हितग्राहियो को जानकारी दी गई की आपके आवास निर्माण के प्रगति स्तर केे जियो टैंग के आधार पर आवास किस्त का आबंटन उच्च कार्यालय जारी होता है साथ ही मनरेगा का 90 मानव दिवस का रोजगार इसी के आधार पर मस्टर रोल ग्राम रोजगार सहायक द्वारा जारी किया है।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद गुरूर के साथ अति. सीईओ आर. एल. सिरमौर, एन. के. बागडंे , योगेश देवागन मनरेगा अधिकारी, एडीओ लक्ष्मी ठाकुर , संबंधित तकनीकी सहायक और सरपंच ,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक आदि उपस्थितरहे



