नारायणपुर | नगर पालिका नारायणपुर के द्वारा सभी वार्डों में चलाए जा रहे सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत वृद्धापेंशन , विधवा पेंशन,परित्यागता पेंशन एवं विकलांग पेंशन,योजना अंतर्गत हितग्राहियों का मोबाइल एप्प के माध्यम से वार्षिक सत्यापन एवं नवीन फार्म भरा जा रहा है|
आज 20.08.2025 वार्ड 15 डूमरतराई नाच मंडली में सत्यापन शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल व वार्ड पार्षद हेमंत कुमार पात्र वार्ड 15 के हितग्राहियों का सत्यापन करवाया।



