याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद। निजी चिकित्सक कल्याण संघ जिला बालोद एवं निजी चिकित्सक कल्याण संघ ब्लॉक गुरुर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुर में चिकित्सक सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से निजी चिकित्सक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा विस्तार एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिले के सभी चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।
आयोजन के माध्यम से चिकित्सकों ने समाजहित में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी पर जोर देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सकों ने इसे आपसी समन्वय और सेवा भावना को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।



