याद राम साहू की रिपोर्ट :-
गुंडरदेही | आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम डुडिया में कलार (सिन्हा) सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक भवन बनने से निश्चित ही यहां के सामाजिक को लाभ होगा।

गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।इस भवन के निर्माण से समाज के लोग सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करवा सकेंगे। इस दौरान माननीय विधायक ने समाज के बंधुओं का आतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक आभार।
इस अवसर पर मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, ललिता भू आर्य जनपद सदस्य , रोशन सिन्हा , आमीन राजकुमार साहू सरपंच, बृजेश देवांगन उप सरपंच, सहित सामाजिकजन, ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।



