विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट:-
बेमेतरा। जिला प्रशासन बेमेतरा की ओर से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर 4 सितंबर 2025 को विकासखंड नवागढ़ में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे जिनमें –
पुरखा के सुरता,छत्तीसगढ़ी फूड फेस्टिवल,मेघावी बालिकाओं का सम्मान,मेगा हेल्थ कैंप
शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रशासन ने सभी आमंत्रित अतिथियों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं और प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं के साक्षी बनें।
जिला प्रशासन बेमेतरा ने आमंत्रण जारी करते हुए कहा है –
“कृपया हमें अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर अनुग्रहित करने का कष्ट करें।”



