सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नगरी निकाय चुनाव के दौरान अध्यक्ष वार्ड पार्षद एवं वार्ड 15 के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड 15 डूमरतराई के फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल जर्सी देने का वादा किया गया था ।नगरी निकाय चुनाव जीतने के बाद वार्ड पार्षद हेमंत कुमार पात्र के द्वारा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जर्सी डिजाइन कर बनवाया गया |
जिसे नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल के द्वारा आज लॉन्च कर लिया गया है और फुटबॉल खिलाड़ियों को बाटा गया । इंद्र प्रसाद बघेल के द्वारा वार्ड 15 के खिलाड़ियों को हमेशा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए आशीर्वाद दिया गया|
साथ में वार्ड को किस तरह आगे ले जाया जाए और युवाओं के लिए वार्ड में और क्या किया जाए यह खिलाड़ियों से चर्चा किया गया इस चर्चा में वार्ड पार्षद हेमंत पत्र भी उपस्थित रहे।



