याद राम साहू की रिपोर्ट:
बेलोदी | ग्राम बेलोदी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ रजक महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं सभी शिक्षकगण शामिल हुए।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रेणुका साहू, प्रभारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी एवं व्याख्याता नरेंद्र कुमार सार्वा ने स्वच्छता के प्रति अपने विचार प्रकट किए और लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।



