विनय साहू की रिपोर्ट :-
राजिम | तहसील साहू संघ लोरमी के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र गोड खाम्ही का माँ कर्मा तैल चित्र पूजा अर्चना कर निर्वाचन संबंधित बैठक साहू सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ जिसमें पर्वेक्षक के रूप में तामेश्वर साहू एवं तुलाराम साहू उपस्थित रहे बैठक में सर्व सहमति से शक्ति केंद्र अध्यक्ष के रूप में पुनः राधेश्याम साहू को अध्यक्ष चुना गया|

उपाध्यक्ष के लिए जलेश्वर साहू, महिला उपाध्यक्ष के लिए खेमंन साहू, संगठन सचिव के लिए गनपत साहू, महिला संगठन सचिव के लिए दुर्गा साहू को नियुक्त किया गया|
बैठक में मुख्यरूप से सुहावन साहू, मंजू साहू, निर्मला साहू, केशव साहू, तेजराम साहू, महेश साहू, श्याम साहू, हिम प्रसाद, सुशील साहू, राम साहू, द्वारका साहू, सुखनंदन साहू, डेरहा राम साहू, मोहन साहू, रोहित साहू, गोविंदराम साहू, ओमकार साहू, मनोहर साहू एवं साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।



