विनय साहू की रिपोर्ट :-
दिनांक 07/10/2025 दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ मुंगेली के नेतृत्व में आज तहसील साहू संघ लोरमी का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश साहू संघ के तर्ज पर सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ जिसमें
- अध्यक्ष – राजेश कुमार साहू
- महामंत्री – दुर्गेश साहू
- उपाध्यक्ष (पुरुष) – तुलाराम साहू
- उपाध्यक्ष (महिला) – अन्नपूर्णा साहू
- संगठन सचिव (पुरुष) – संतोष साहू
संगठन सचिव (महिला) – सुनैना साहू को चुना गया।
इस पुनर्गठन/निर्वाचन प्रक्रिया में जिला के पदाधिकारी पुहुपराम साहू, झालेश्वर साहू, बलदाऊ साहू, हीरालाल साहू, बोधीराम साहू, संतोष साहू, जवाहर साहू, उदय राम साहू निर्वाचन अधिकारी दया राम साहू,अजय कुमार साहू, परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण, ग्रामीण इकाई पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।



