गणेश यादव जिला संवाददाता :-
केसला। केसला पाठ फाउंडेशन द्वारा तमता वार्ड क्रमांक 18 के स्वर्गीय चयन सींग सोनी के परिवार को आर्थिक सहायता और राशन सामग्री प्रदान की गई। चयन सींग सोनी का 9 अक्टूबर को अज्ञात बीमारी के कारण निधन हो गया था।
संस्था के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को चावल, दाल, आलू, तेल, मसाले सहित आवश्यक वस्तुएं और आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
संस्था के सदस्य शैलेष शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। वहीं संस्था के अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि स्वर्गीय चयन सींग सोनी एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह सहायता दी गई।

इस अवसर पर अरुण होता, हुरदानंद यादव, रमेश यादव, प्रवीण नंदे, जनक दास, गणेश यादव, लक्ष्मी नारायण यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
केसला पाठ फाउंडेशन की इस पहल से न केवल शोकाकुल परिवार को राहत मिली, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना का संदेश भी गया।



