बीरेंद्र चतुर्वेदी जिला ब्यूरो चीफ :-
सुकमा, – नगर पालिका परिषद सुकमा में निविदाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज नगर पालिका का घेराव किया। आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बिना कोई जवाब के निविदा फार्म देने से मना कर दिया और कुछ चहिते ठेकेदारों को ही निविदा फार्म दिया गया, जो शासन के नियमों का उल्लंघन है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्रीमंडल प्रशासन (छ.ग.) को शिकायत की है, जिसमें तत्काल प्रभाव से सभी निविदाओं को निरस्त करने और संबंधित दोषी अधिकारी पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है। साथ ही नए सिरे से निविदाओं को आमंत्रीत करने की भी मांग की गई है।
इस संबंध में पत्रकारों द्वारा नगर पालिका सीएमएचओ से बाइट लेना चाहा, लेकिन सीएमएचओ ने कुछ कहना उचित नहीं समझा।



