रतनपुर से संवाददाता ईश्वर सिंह प्रधान की रिपोर्ट:-
रतनपुर : रतनपुर में पहली बार स्वर्गीय नारायण चित्रकार की स्मृति में बिलासपुर जिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 16/1/ 2026 को कबड्डी का महा मुकाबला शुरू होने जा रहे हैं जिसमें से 8 टीम लीग में शामिल हुए हैं ।


रतनपुर के इतिहास में पहली बार कबड्डी का महाकुंभ लगने जा रहा है जिसमें से दूर दराज के ग्रामीण अंचल एवं नगर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देकर जिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन मां महामाया मंदिर प्रांगण रतनपुर में आयोजन किया जा रहा है जिसमें से आठ टीम ने हिस्सा लिया जो कि यह आयोजन पूरी तरह से प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर कराया जा रहा है



