गांव चलो अभियान” के अंतर्गत जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 7 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज लुड़ेग तमता मण्डल के अंतर्गत “गांव चलो अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, सेवा कार्यों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना तथा सीधे संवाद स्थापित करना रहा।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत छातासरई में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव के प्रत्येक वर्ग के लोगों से आत्मीय संपर्क स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र तथा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।
मण्डल अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें समाधान की दिशा में सकारात्मक एवं मार्गदर्शक उत्तर प्रदान किए। इस संवादात्मक कार्यक्रम ने गांववासियों के बीच विश्वास एवं अपनत्व का वातावरण और अधिक सुदृढ़ किया।
वहीं दूसरी ओर लुड़ेग तमता मण्डल के ग्राम पंचायत कुकरीचोली में भी “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत एक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण यादव ने उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त सामाजिक आंदोलन है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं समर्पण देखने को मिला। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
अंत में “गांव चलो अभियान” के माध्यम से यह संदेश पुनः स्थापित हुआ कि भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच रहकर, उनकी समस्याओं को समझकर एवं समाधान की दिशा में कार्य करते हुए निरंतर सेवा भाव से अग्रसर है।



