लैलूंगा। देश भर में पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि तथा इनकी किल्लत से आम जनता को हो रही परेशानी के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, लैलूंगा द्वारा नगर के बस स्टैंड चौक में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार ने किया।
इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की साय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विधायक विद्यावती सिदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम जनों से मुलाकात की। जनता ने संवाद के दौरान बताया कि पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़े दामों से उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री ठंडाराम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ दिलीप केरकेट्टा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला, महामंत्री प्रमोद प्रधान, सरपंच जुगलाल भगत, युवा नेता आकृत सारथी, अपरांश सिंहा, जिला सचिव एनएसयूआई सम्राट महंत सहित तेजस बंजारे, संदीप राजपूत, अंकित निषाद, वसीम खान, विक्की वैष्णव, दसकेतन यादव, जुगल बेहरा संजय कुर्मी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जाएं और आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।



