जिला -सवांदाता लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
बुलंद टाइम्स न्यूज़/सुरजपुर/ ओडगी/कुदरगढ़ परिसर में भीषण गर्मी में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से श्रद्धालुओं के बिच हड कंप मच गई आग से पहाड़ पर पुजारीयो की बैठने और रहने के लिए बनी झोपड़ी तथा शेड भी जल गए आग की लपेटे आसमान को छूने लगी आग लगने से पुजारीयो व वहां पहुंचे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई है पुजारीयो ने आग लगने का वीडियो अपने मोबाइल पर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है आग दान पेटी तक पहुंच गई थी जिसे वहां से हटा लिया गया बता दे की कुदरगढ़ सूरजपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व मां का शक्तिपीठ है यह सूरजपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है यहां चैत्र नवरात्र और शारदीय है नवरात्र में मां बागेश्वरी देवी के दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है कुदरगढ़ में लगभग 900 सिढीया चढ़ने के बाद पहाड़ी पर मां के दर्शन होते हैं कुदरगढ़ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेड समेत अन्य व्यवस्था की गई है ताकि गर्मी और बारिश के दिनों में कोई परेशानी ना हो वही माता के दर्शन में कोई परेशानी ना हो इसके लिए पाइप से घिरकर लाइन की व्यवस्था भी की गई है यहां रोप वे लगाने का काम भी प्रस्तावित है इसी बीच शुक्रवार की दोपहर अचानक कुदरगढ़ धाम में आग लग गई पुजारी का कहना है कि आग लगने की दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ यह ब्लास्ट किस चीज से हुआ उसका पता फिलहाल नहीं चल सकता है



