संवाददाता— ईश्वर सिंह प्रधान की रिपोर्ट
महामाया की नगरी रतनपुर के आसपास गांव एवं वार्डों में बहुत तेजी से धर्मांतरण हो रहा है ऐसा ही एक घटना गिरजाबन नवागांव में देखने को मिला जहां ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि हर गुरुवार एवं रविवार को ईसाई धर्म के कुछ लोग बाहर से आकर गिरजा वन नवागांव में गांव के पीछे एक घर में ईसाई धर्म का पंडाल एवं प्रार्थना सभा व भोज कार्यक्रम रखा जाता है जिसकी भनक लगता ही प्रखण्ड बजरंग दल के सभी सदस्य गिरजाबन नवागांव के लिए रवाना हुए और गांव के पीछे चल रही कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रखंड बजरंग दल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ नवागांव पहुंचे और आसपास में पूछने पर पता चला कि गांव के पीछे एक अस्थाई रूप से चर्च बना कर वहां लोगों का ब्रेनवास करके लोगों का धर्मांतरण करा जा रहा है इसमें आर्थिक रूप से कमजोर गरीब भोले भाले लोगों को ज्यादा निशाना बनाकर धर्मांतरण करने का कार्य कराया जा रहा है । जबकि सरकार द्वारा घर वापसी अभियान भी चलाया जा रहा है जो भोलेभाले लोगों को फिर से अपने हिंदू धर्म में शामिल करने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा घर वापसी अभियान भी चल रहा है। मगर यहां पर ठीक उल्टा हो रहा है।लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों को ईसाई धर्म में जबरन शामिल कराया जा रहा है गरीब जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें ही ज्यादा निशाना बनाकर उनका ब्रेनवास करके धर्मांतरण करते है जिसमें ज्यादातर लोग गरीब और आर्थिक एवं रूप से कमजोर है हमारे संवाददाता के द्वारा बजरंग दल के अध्यक्ष दीपक विजय से पूछा गया कि इसकी सूचना आपको कहां से प्राप्त हुई तो उनका कहना है कि गांव वाले नहीं उन्हें फोन करके बताया कि गांव के पीछे धर्मांतरण का कार्य चल रहा है तो तुरंत फिरअपनी टीम को तैयार करके एवं रतनपुर थाना को सूचना देकर अपने सभी सदस्यों के साथ वहां पर पहुंचे परन्तु देखा तो सभी लोग जा चुके थे मगर मगर घर के लोगों से पूछने पर घर के ही मालिक ने कबूल किया यह पर प्राथना सभा हो रहा था और एक रूम में कार्यक्रम का समान रखा हुआ था और जिस घर में कार्यक्रम हो रहा था उस घर मलिक का नाम अशोक यादव पिता रामाधार यादव एवं उसका साथी आशीष गोंड जबकि उनका एक साथी प्रखंड बजरंग दल के सदस्यों को देखकर सामने से गाड़ी से भाग गया ये सब गिरजाबन नवागांव आवास पारा के घर में ही सभा का आयोजन करते है




