भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 19 जून 2026 को कोरर चौक स्थित सांस्कृतिक भवन चारामा में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों की गोष्ठी तथा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सम्माननीय श्री धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्री कौशिक ने देश के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा देशवासियों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में जनता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आसाराम नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भाजपा प्रांताउपाध्यक्ष श्री शतीश लाटीया ,श्री ओम प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष चारामा प्यारेलाल देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा वा भागी राम साहू संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आसपास क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पेंशनधारी कल्याण संघ की ओर से अध्यक्ष श्री के. एस. ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री हीरालाल साहू, श्री शिव प्रसाद नेताम तथा अन्य पेंशनर सदस्य भी शामिल हुए। संघ की ओर से दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे गए। प्रथम ज्ञापन में धारा 49/6 को विलोपित करने की मांग की गई, जबकि दूसरे ज्ञापन में पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित बैठक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस संबंध में मंच पर व्यक्तिगत चर्चा भी हुई।
श्री कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि “जब तक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं होगा, तब तक समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव नहीं है। राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।”
कार्यक्रम का आयोजन सफल एवं सार्थक रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जनसंवाद और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
जारीकर्ता:
पेंशनधारी कल्याण संघ, चारामा ।



