कवर्धा*
*छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 14 अगस्त 2024 के तबादला आदेश के एक वर्ष बाद भी चिकित्सा अधिकारी डॉ. केशव ध्रुव द्वारा नवीन पदस्थापना स्थल जशपुर में कार्यभार ग्रहण न करने का मामला सामने आया है*।
*आदेश में क्या था*
शासन ने क्रमांक एफ 1-75/2024/सत्रह/एक के तहत राज्य के 12 चिकित्सा अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया था। इस सूची के क्रमांक 3 पर डॉ. केशव ध्रुव, चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय, कबीरधाम से जिला चिकित्सालय, जशपुर में “अस्थायी रूप से अगामी आदेश तक” पदस्थ किया गया था।
*विभागीय सेवा नियमों के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर संबंधित अधिकारी को नवीन पद पर उपस्थिति देनी होती है*।
*जिला अस्पताल में रिक्त पद की स्थिति*
सूत्रों के अनुसार आदेश जारी होने के 14 माह बाद भी डॉ. ध्रुव के जशपुर में जॉइन न करने से जिला चिकित्सालय, जशपुर में चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त बना हुआ है। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजों को असुविधा और स्टाफ पर अतिरिक्त भार की शिकायतें मिल रही हैं।
*स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और आमजनों का कहना है कि शासकीय आदेश का पालन न होना प्रशासनिक अनुशासन का विषय है*।
*विभागीय पक्ष*
सेवा आचरण नियमों के जानकारों का मत है कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के पदस्थापना स्थल पर उपस्थित न होना अनुशासनात्मक कार्रवाई का आधार बन सकता है।
*अब लोक स्वास्थ्य विभाग इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं*।
*सुरेश वर्मा*
बुलंद टाइम्स
*जिला प्रतिनिधि कवर्धा*



