Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/अमित दुबे
बिलासपुर। बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण संगठन में नवीन चंद्र दुबे (रिक्की) को जिला कांग्रेस ग्रामीण सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि “बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण सचिव बनने पर नवीन चंद्र दुबे (रिक्की) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व से संगठन और अधिक मजबूत होगा। जनता की आवाज़ को आप नई ऊर्जा देंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए भ्रष्ट सरकार के खिलाफ संघर्ष को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।”
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवीन चंद्र दुबे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में भी उत्साह का संचार हुआ है और संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन चंद्र दुबे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवीन चंद्र दुबे (रिक्की) के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



