Oplus_131072
उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व और खरियार वनमंडल का नुआपाडा जिले में संयुक्त ऑपरेशन।
9 अगस्त से पकड़ कर रखा था पेंगोलिन, खरीददार ढूंढ रहे थे।
पेंगोलिन को छिपाने के लिए सिंचाई विभाग के स्टार्टर-रूम का उपयोग सेफ-हाउस के जैसे किया गया।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। वनमंत्री छ.ग. शासन श्री केदार कश्यप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री ओम प्रकाश यादव एवं श्रीमान मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिवर्ज रायपुर (छ.ग.) श्री गुरूनाथन एन. के वन्यप्राणी सुरक्षा हेतु स्पष्ट निर्देशानुसार दिनांक 19.08.2026 को गोपनीय सूचना के आधार पर उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद (छत्तीसगढ़) एवं सोनाबेड़ा सेन्चुरी (उड़ीसा) के वन्यजीव गलियारे को सुरक्षित रखने के लिए उप निदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद श्री वरुण जैन एवं वनमंडलाधिकारी खरियार श्री अजीज खांन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़-उड़ीसा संयुक्त टीम गठित कर उड़ीसा के नुआपाडा जिला खरियार वन मंडल के अंतर्गत ग्राम-पालमा में दबिश देकर वन्यप्राणी अपराध में संलिप्त 03 अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोच कर उनके कब्जे से 01 नग जिन्दा पेंगोलिन (वजन 7 किलोग्राम) को बरामद किया गया। वन्यजीव गलियारे को सुरक्षित करने एक और कार्यवाही
उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व द्वारा लगातार वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के तहत् विभिन्न ऑपरेशन चलाकर राज्यीय एवं अंतर्राज्यीय शिकारियों को पकड़ा गया है। इसी कम में टाईगर रिजर्व गरियाबंद (छ.ग.) एवं सोनाबेड़ा सेन्चुरी (उड़ीसा) को जोड़ने वाईल्ड लाईफ कारिडोर को सेन्सेटाईन करने के लिए दिनांक 20.08.2026 को एक संयुक्त कार्यवाही करते हुए 01 नग जिन्दा पेंगोलिन को उड़ीसा के खरियार रेंज के ग्राम-पालमा से बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पेंगोलिन को खरियार रोड स्थित वेटेनरी डॉक्टर की देख रेख में ले जाया गया। मुख्य शिकारी एवं कुछ बिचौलिए अभी भी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर एन्टी पोचिंग टीम गरियाबंद और खरियार रेंज उड़ीसा के संयुक्त ऑपरेशन- गोलामुंडा उड़ीसा राज्य जो कि वनमंडल उत्तर कालाहांडी के अंतर्गत आता है में कुछ शिकारियों के द्वारा 01 नग जिन्दा पेंगोलिन को पकड़कर उसे बेचने के उद्देश्य से खरीददारों कि तलाश की जा रही है, सूचना पाकर फौरन जिसकी जानकारी
वनमंडल अधिकारी खरियार को दी गई एवं उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद की एन्टी पोचिंग टीम तथा खरियार वनमंडल उड़ीसा कि संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर देर शाम ग्राम-पालमा के सिंचाई योजना से संबंधित 01 कर्मचारी के शासकीय भवन (जिसमे इन्टेक वेल में लगी मोटर पंप का स्टार्टर भी रखा था) में छापा मार कार्यवाही की गई जिसमें 01 नग जिन्दा पेंगोलिन को बरामद किया गया एवं संबंधित कर्मचारी को हिरासत में लिया उसके निशानदेही पर 01 आरोपी जो कि छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्लॉक के ग्राम-पिटापारा को दिनांक 20.08.2026 की रात्रि को ही उसके निज निवास से गिरफ्तार कर उडीसा खरियार रेंज को सुपुर्द किया गया। पकड़े गये आरोपियों कि निशानदेही पर 02 अन्य आरोपियों को भी दिनांक 21.08.2026 को हिरासत में लिया गया। उक्त संबंध में उडीसा के खरियार रेंज द्वारा ओ.आर. नंबर 145 दिनांक 20.08.2026 जारी कर वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
शिकारियों पर नकेल छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के संयुक्त टीम द्वारा 01 नग पेंगोलिन के शिकार एवं व्यापार करने के आरोप में 03 व्यक्ति क्रमशः 1. रोशन ठाकुर पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र-31 वर्ष ग्राम-पिटापारा, थाना-देवभोग, जिला-गरियाबंद (छ.ग.) 2. बालकृष्णा हाती पिता बिरा हाथी उम्र 30 वर्ष, ग्राम-पालमा, थाना-खरियार, जिला-नुवापड़ा (उड़ीसा) 3. सोनू हाती पिता पुस्तम हाथी उम्र 40 वर्ष ग्राम-पालमा, थाना-खरियार, जिला-नुवापड़ा (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खरियार के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल दाखिला किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में श्री सुशील कुमार सागर (परिक्षेत्र अधिकारी इन्दागाँव बफर), एन्टी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद (छ.ग.) एवं वनमंडल खरियार के अंतर्गत सीनापाली परिक्षेत्र तथा खरियार परिक्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारियों/सुरक्षा श्रमिकों का का विशेष योगदान रहा।




