Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। ज्ञान की भंडार महान दार्शनिक स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। एक राजनेता होने से कहीं अधिक वेए जीवन भर एक समर्पित और आदर्श शिक्षक रहे। जिनका दृढ़ विश्वास कि देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले लोगों को ही शिक्षक के क्षेत्र में आना चाहिए ,उनके अतुलनीय योगदान और गुरुजनों के प्रति अगाध प्रेम और सम्मान के कारण उनके जन्मदिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। तहसील शाखा चारामा की पेंशनरों के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनकी आदर्श पर चलनेकी इच्छा जताई ।सभी पेंशनधारी डॉ राधाकृष्णन को नमन करते हुए उनके आदर्श की गुणगान कर उनके बताए रास्ते पर चलने का मार्ग को अपनाने के लिए संकल्पित हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ठाकुर सचिव श्री शेखू राम नागराज एवं कोषाध्यक्ष एम आई खान और अन्य साथी मनराखन मरकाम, लीलाराम नेताम ,भोज कुमार जैन, उसेंडी सर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।




