Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद माननीय श्री शरत चंद पांडे जी का जिला मुख्यालय जांजगीर पर प्रथम नगर आगमन होने जा रहा है वे कल दिनांक 17 सितंबर को डीडी प्लाजा जांजगीर( पुराना बस स्टैंड के पास) दोपहर 3:00 बजे पहुंच कर भगवान विश्वकर्मा जयंती की उपलक्ष में भगवान के तेल चित्र पर माल्यार्पण करेंगे तत्पश्चात जिले भर से आए हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी( खाद्य उद्योग एवं प्र संस्करण मंत्रालय ) भारत सरकार के विचारों को प्रकट करते हुए पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उचित दिशा निर्देश प्रदान करेंगे साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पार्टी के लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने हेतु तेज गति से प्रचार प्रसार करने के लिए जोऱ देंगे! ताकि आगे आने वाले चुनाव के लिए सभी जगह कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा हो सके और बहुत सारे गतिविधियों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करते हुए अपनी बात रखेंगे महत्वपूर्ण बात यह है कि माननीय चिराग पासवान जी ने श्री शरत चंद पांडे जी को उनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए फिर से भरोसा जताते हुए दोबारा प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौपा है ताकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी का संगठन मजबूत हो सके! कार्यक्रम के पश्चात बम्हनीडीह मे चल रहे श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर कथा का रसपान भी करेंगे कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय पर स्वागत हेतु पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगे हुए हैं जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश बंजारे जी, लेबर सेल के जिला अध्यक्ष श्री निर्मलकर जी, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रामेश्वर सिंह, लेबर सेल जिला उपाध्यक्ष सेवंती यादव, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, जिला महा सचिव लेबर सेल श्री संजय निर्मलकर जिला सचिव भरत सारथी, जिला संयोजक लेबर सेल फिरोज खान प्रदेश बॉडी से श्री सतीश कश्यप जी उपाध्यक्ष, श्री मनीष कश्यप जी श्री शांतम कश्यप, श्री रघुनंदन पटेल जी श्री राम कुमार कश्यप जी आदि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोग उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री मुकेश निर्मल जी ने समय को ध्यान में रखते हुए दोपहर 3:00 बजे डीडी प्लाजा जांजगीर पर पहुंचने की अपील की है।




