याद राम साहू की रिपोर्ट :-
नगर पंचायत गुण्डरदेही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान SLRM सेंटर में स्वीकृत कार्य का जायजा लिया गया और कार्य को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, यादव समाज के लिए जगह चिन्हांकित कर ₹1.50 लाख की राशि स्वीकृत की गई, जिससे समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य किए जा सकेंगे।
इसके साथ ही मातर उत्सव स्थल पर मंच एवं शेड निर्माण के लिए ₹7 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। इससे क्षेत्र में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत निरंतर प्रयासरत है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने तथा नगरवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कोमल ठाकुर, पार्षद श्री संतोष नेताम, सब इंजीनियर श्री पाठक जी एवं गणमान्य नगरवासी उपस्थित रहे।




