न्यूज रिपोर्ट
कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा
चारामा– खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए कृषि विभाग विकास खंड चारामा अंतर्गत ग्राम सिरसिदा में खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। उपसंचालक कृषि जिला कांकेर के निर्देशानुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा श्री राजाराम नेताम के मार्गदर्शन में ग्राम सिरसिदा में खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी श्री संदीप जैन जी द्वारा लगातार धान की खेती एवं रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले मिट्टी पर प्रभाव को बताते हुए उनके विकल्प के रूप में जैविक खाद का प्रयोग करने, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं नवीन उर्वरक खरीदी -बिक्री की नए दिशा निर्देश के बारे में ,बीज उपचार को बढ़ावा देने,जैविक खाद की विधि एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
धान की डबल फसल और अनुशंसित मात्रा से ज्यादा उर्वरक प्रयोग है मुख्य कारण
क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री महेश सोनकर ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से साथ में खरीफ में और गर्मी में दो फसल धान की लेने से और साथ में रासायनिक कीटनाशकों का भी प्रयोग होने से पढ़ रहे मिट्टी पर उसके दुष्प्रभाव के कारण मिट्टी की उपजाऊ क्षमता खत्म हो रहे है मिट्टी कड़ी होते जा रही है उनके द्वारा कहा गया कि रासायनिक उर्वरकों से हमारी मिट्टी की संरचना पूरी बिगड़ रही है , इसके सुधार के लिए आवश्यक है कि जैविक खादों का प्रयोग किया जाए साथ में रासायनिक उर्वरकों की विभाग द्वारा एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा का ही प्रयोग किये जाने किसानों को प्रेरित किया गया। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रभाव से हमारे अनाज एवं सब्जीवर्गीय फसल में उसकी कुछ मात्रा रह जाने से मानव शरीर पर भी इसका दुष्प्रभाव दिख रहा है।
ग्राम के पंच एवं सेवानिवृत शिक्षक श्री के एस ठाकुर जी ने कहा कि विभाग द्वारा यह जो अभियान है वह निश्चित ही सराहनीय है और किसानों को इससे प्रेरणा लेकर इसके दुष्प्रभाव से बचना चाहिए इनकी अनुशंसित मात्रा का प्रयोग करके हम अपने खेत को बचा सकते हैं और स्वयं भी स्वस्थ रह सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिरसीदा के सरपंच श्री कैलाश कोवाची, दशरथ पोया ,पंच श्री यादव राम साहू , सियाराम साहू,रोहिदास ताराम, कृष्ण सेवता एवं अधिक से अधिक ग्राम के किसानों की उपस्थित रही एवं किसानों के द्वारा इस पर गंभीरता से चर्चा परिचर्चा भी हुई।







