रिपोर्टर – सुनीता कौशिक
बुलंद टाइम्स न्यूज़, कवर्धा
कवर्धा, छत्तीसगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर कवर्धा नगर में भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार कवर्धा में सर्व समाज का सम्मान कर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
फूलों से सजी भव्य पालकी और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी मनमोहक झलक
शोभायात्रा में पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, ददरिया सहित विभिन्न पारंपरिक लोककलाओं की प्रस्तुति देखने को मिली। बच्चों और युवाओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से सर्व समाज को एक मंच पर लाकर प्रेम, शांति, समानता और मानवता का संदेश दिया गया।
गुरु नानक देव जी के बताए सेवा, सत्य और भाईचारे के मार्ग को समर्पित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।
खबर नहीं, जनता की आवाज़ हैं हम,
नाम याद रखना, बुलंद टाइम्स न्यूज़ हैं हम।







