अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – जर्नलिस्ट एसोसिएशन बैकुंठपुर के तत्वाधान में संभागीय सर्व सम्मान समारोह के शुभअवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।अमरजीत सिंह ने पत्रकारिता जगत में बुलन्द टाईम्स न्यूज के जिला ब्यूरो के पद पर कार्यरत रहकर अपना नाम और पहचान बना कोरिया जिले की कमान संभाले हैं।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से विधानसभा बैकुंठपुर के लाडले विधायक भैयालाल राजवाड़े,
कोरिया जिले के मुखिया कलेक्टर रॉक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, बैकुंठपुर पूर्व नपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।







