योगेश्वर साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद / छुरा / घटारानी आस्था के केंद्र घटारानी मंदिर परिसर में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 12 दुकानें उसकी चपेट में आ गईं और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
रात 1 बजे लगी आग –
बताया जा रहा है कि आग रात करीब 1 बजे लगी। वहां रुके मिस्त्री संघ के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कोई काबू नहीं पा सका।
इन व्यापारियों को हुआ नुकसान –
नोहर ध्रुव, महेंद्र यादव, खेलावन ध्रुव, टेमन देवांगन, तुलेश्वर साहू, राजकुमार यादव, घनश्याम सेन, खेमन ध्रुव, नोकेश्वर यादव, रोशन ध्रुव, ब्रिजेन्द्र साहू, हेमंत साहू की दुकानें जल गईं।


ठंड में आग कैसे लगी? कयासों का दौर –
इतनी ठंड में आग कैसे लगी, इसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटारानी मंदिर में यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों में डर और नाराजगी है।
मौके पर पहुंचे समिति सदस्य –
घटना स्थल पर घटारानी समिति के सदस्य एवं फुलझर घटारानी वन रक्षक राहुल श्रीवास पहुंचे। उन्होंने भी कहा कि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
सबसे बड़ा सवाल – सुरक्षा का अभाव –
जंगली क्षेत्र होने के कारण व्यापारी शाम होते ही घर चले जाते हैं। रात में वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहती। यही वजह है कि आग पर समय पर काबू नहीं पाया जा सका।







