रोहित यादव की रिपोर्ट;-
बोड़ला। बोड़ला के दैहान में स्थित कृष्ण भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी लोगों के में तिलक लगाकर मिठाई बांटकर झेरिया यादव समाज के लोगों ने बड़ी उमंग के साथ झेरिया यादव समाज की स्थापना दिवस मनाया गया झेरिया यादव समाज की गठन 31 अगस्त 1998 को किया गया था और वही 31 अगस्त 1998 को झरिया यादव समाज संगठन का पंजीयन भी कराया हुआ था |
आज बड़ी उमंग के साथ झेरिया यादव समाज ने कृष्ण भगवान के मूर्ति में गुलाल का तिलक लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झेरिया यादव समाज के प्रमुख व युवा लोग मौजूद रहे जिसमें बोड़ला के छकोई,सोहन यादव गुरुजी,दिनेश यादव,भागवत यादव,पत्रकार जीवन यादव,गोलू यादव,रज्जू यादव,बलराम यादव, सरजू यादव, प्रकाश यादव, द्वारिका यादव एवं अन्य झेरिया यादव समाज के लोग मौजूद थे।



