डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गयी है। कलेक्ट्रेट में आये आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बीते बचपन के दिनों और उनके किए गए कार्य के साथ सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में रंगीन छायाचित्र और स्लोगन के ज़रिए बखूबी दर्शाया गया है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वें जन्मदिन है। आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान की भी शुरुआत हुई है जो आगामी 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। छायाचित्र प्रदर्शनी को जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणजन और समय सीमा की बैठक के पश्चात् कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई सहित जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।
विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी महज प्रदर्शनी नहीं वरन, विकसित भारत परिकल्पना का आधार और नीव है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सबको देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्प और परिकल्पना को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी होगी।
फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक समाहित है। फोटो प्रदर्शनी में बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, संविधान के अग्रदूत सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक शामिल हैं।



