डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वछता ही सेवा अभियान मनाया जाना है, जिसके तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा आज समय सीमा के बैठक के पश्चात् स्वच्छता ही सेवा के गतिविधियों को जिले में अच्छे से क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर में गठित स्टियरिंग कमिटी की बैठक लेकर सभी विभाग को गतिविधियों की जानकारी देकर उक्त अभियान में विशेष ध्यान देकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
आज पंचायत स्तर पर अभियान की शुरुवात हो गई है, इस संबंध में कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा समय सीमा के बैठक के पश्चात् स्वच्छता ही सेवा के गतिविधियों को जिला स्तर पर क्रियान्वयन के लिए बैठक लेकर सभी विभाग को गतिविधियों को धरातल पर प्रतिदिन क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर मांझी ने अभियान में विशेष सहयोग करने की अपील की है साथी सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाया गया।



