सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान में प्रदेश नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर के मार्गदर्शन में ग्रामीण मंडल नारायणपुर में डिजिटल मेंबरशिप बनाने का अभियान बूथ स्तर पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार को ग्रामीण भाजपा मंडल की टोली शक्ति केंद्र बेनूर और रेमावंड में सदस्यता बैठक आयोजित की। बैठक में पोलिंग बूथ में निवासरत भाजपा के सभी पदाधिकारी से 50 सदस्य बानने आग्रह करते हुए मतदान केंद्र में 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य को मिलजुल कर पूरा करने कहा। सदस्यता अभियान में भाजपा ग्रामीण मंडल में अब तक 2700 से अधिक भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन चुके है।
आज इस कार्यक्रम में पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण मरकाम ,भाजपा उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी रतन सलाम, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक शान्तु दुग्गा ,मंडल महामंत्री प्रेमनाथ उसेंडी,सदस्यता मंडल सदस्य मीनाक्षी बघेल, विशु दत्ता, गुड बघेल,रैनु सलाम,रामजी नाग,हीरासिंह करँगा, जुगदर कचलाम,राजेन्द्र पोटाई, सोमनाथ सलाम, विशाल कचलाम,जयलाल कचलाम, महेश मरकाम,रोहन वड्डे,राधिका वड्डे,रैनी मरकाम, जुगदर कोर्राम,सहित अन्य बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



