मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
स्वच्छता भारत दिवस के अवसर पर उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सचिव सु गायत्री साय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव हरेंद्र नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के आदेशानुसार हीना नाग पी एल वी किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर के द्वारा बालक आश्रम बड़े जम्हरी में जागरूकता शिविर आयोजन किया व बताया गया |
हर साल 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जाती है. इस दिन भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था. गांधी जी को महात्मा गांधी, राष्ट्रपिता और बापू कहकर भी संबोधित किया जाता है गांधी जी को नमन करते हुए
“मन में रखो एक सपना
स्वच्छ बनाना है भारत अपना”
के नारे लगाते हुए| बड़े जमहरी में बड़े हर्षों उल्लास के साथ गांधी जयंती मनाया गया व स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया।



